Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलें- राज्य सरकार नहीं दे रही सहयोग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

RANCHI : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की राजधानी और रांची लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दीं। मंत्री संजय सेठ ने बताया कि रेलवे ने रांची लोकसभा क्षेत्र को 4224 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है। इनमें 32 फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण शामिल हैं, जिनमें से 16 लगभग बनकर तैयार हैं और शेष पर काम तेजी से जारी है। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे (NH) के साथ मिलकर रेलवे 120 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण भी करवा रहा है।

उन्होंने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य 400 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है जो वर्ष 2026 तक पूरा होने की संभावना है, स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सावन के पवित्र महीने के दौरान स्वर्णरेखा घाट की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने विशेष कदम उठाए हैं। अब स्वर्णरेखा नदी पर अंडरपास बनकर तैयार हो गया है, जिससे कांवड़ियों को रेल लाइन पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और दुर्घटना की आशंका भी समाप्त हो गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्री संजय सेठ ने यह भी कहा कि कुछ विकास कार्यों में राज्य सरकार की तरफ से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण कुछ योजनाएं बाधित हो रही हैं। अंत में उन्होंने यह भी बताया कि वे रांची से सुल्तानगंज के लिए सावन महीने में विशेष ट्रेन चलवाने के संबंध में रेल मंत्री से बात करेंगे।रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031