जनता दरबार में फूटा मंत्री का गुस्सा: लापरवाह अधिकारी पर गिरी गाज, दिए कड़े कार्रवाई के निर्देश

Share

RANCHI : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हर सोमवार की तरह आज भी जनता दरबार का आयोजन किया गया, इस बार दरबार की अध्यक्षता झारखंड सरकार में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने की। दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया गया। लेकिन दरबार का माहौल उस समय गरमा गया, जब एक फरियादी ने भू-अर्जन विभाग में महीनों से फाइल अटकने की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। जैसे ही पीड़ित ने अपनी बात रखी, मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बिना समय गंवाए संबंधित रांची भू-अर्जन पदाधिकारी को कॉल लगाया।

फोन पर अधिकारी की बातों से असंतुष्ट मंत्री ने नाराजगी जताई और तत्काल भू-अर्जन विभाग के सचिव को फोन कर लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे डाले। मंत्री के इस सख्त रवैये को देख जनता दरबार में मौजूद लोगों ने उनकी तत्परता और गंभीरता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कई अन्य मामलों का भी मौके पर निपटारा किया गया, जिससे लोगों में संतोष देखा गया। राधा कृष्ण किशोर का यह एक्शन साफ संकेत देता है कि अब कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर संगठनिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय हो रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट है कि अब काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031