प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत विजय रूपाणी के परिजनों से की मुलाकात, कहा– विजयभाई का जाना असहनीय क्षति

Share

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा कि यह कल्पना से परे है कि विजयभाई अब हमारे बीच नहीं हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर अपने संदेश में लिखा, मैं विजयभाई को दशकों से जानता हूं। हमने वर्षों तक कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। वे बेहद विनम्र, मेहनती और पार्टी की विचारधारा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध नेता थे।

उन्होंने आगे कहा विजयभाई ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य किया। गौरतलब है कि विजय रूपाणी का हाल ही में निधन हो गया, जिससे भारतीय जनता पार्टी और गुजरात की राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है। प्रधानमंत्री की यह मुलाकात परिजनों को ढांढस बंधाने और दिवंगत नेता के योगदान को स्मरण करने के रूप में देखी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031