PM Modi Bihar Visit: कार्यक्रम की पूरी जानकारी संक्षेप में

Share

5900 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 20 जून को बिहार के सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव पहुंचेंगे, जहां वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट से सुबह 11:15 बजे एमआई-17 हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और लगभग 11:50 बजे जसौली में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए निकलेंगे और ठीक 12:00 बजे मंच पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम दोपहर 12:00 से 1:15 बजे तक चलेगा, जिसमें वे करीब 1 घंटा 15 मिनट तक मंच पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे 5900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 28 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा बिहार के विकास को लेकर आमजन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 1:15 बजे जसौली से सड़क मार्ग द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे, जहां से 1:25 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा कुशीनगर लौटेंगे और दोपहर 2:00 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जसौली गांव में सुरक्षा और सजावट के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे इलाके को भाजपा के झंडों, होर्डिंग्स और विकास कार्यों से संबंधित बैनरों से सजाया गया है। नगर परिषद ने सफाईकर्मियों की विशेष तैनाती की है और सड़कों की मरम्मत व धुलाई का कार्य भी किया गया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर गांव की गलियों तक साफ-सफाई और सजावट की गई है, जिससे गांव का पूरा माहौल बदल चुका है। पीएम की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं और पूरे क्षेत्र में मोदी के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

यात्रा कार्यक्रम: मिनट-दर-मिनट

  • 11:15 AM – कुशीनगर एयरपोर्ट (UP) से एमआई-17 हेलिकॉप्टर से रवाना
  • 11:50 AM – जसौली हेलीपैड (सीवान) पर आगमन
  • 11:55 AM – सड़क मार्ग से सभा स्थल के लिए प्रस्थान
  • 12:00 PM – मंच पर आगमन
  • 12:00 – 1:15 PM – मुख्य कार्यक्रम (उद्घाटन, शिलान्यास, संबोधन)
  • 1:15 PM – सड़क मार्ग से हेलीपैड वापसी
  • 1:25 PM – कुशीनगर के लिए उड़ान
  • 2:00 PM – कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन

मुख्य आकर्षण

  • 5900 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
  • जनता को विकास कार्यों की सौगात
  • 1 घंटा 15 मिनट का मंच प्रवास और संबोधन

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031