आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का बड़ा बयान, कहा- बिहार में विपरीत हवा चल रही है, इसलिए बार-बार आ रहे हैं पीएम मोदी

Share

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया, कहा कि पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री का यह तीसरा दौरा है। चुनावी साल है, इसलिए बार-बार बिहार आना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के अंदरखाने में घबराहट है। जेडीयू और बीजेपी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी का माहौल है, इसलिए पीएम को बार-बार बुलाया जा रहा है। मंडल ने कहा विपरीत हवा चल रही है, इसका कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, असर तो उल्टा हो रहा है।

अंबेडकर अपमान मामले में मंडल का पलटवार

बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान के आरोपों को लेकर भी मंगनी लाल मंडल ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस दिन का वीडियो वायरल किया गया है, वह लालू यादव का जन्मदिन था और मैं खुद उस दिन वहां मौजूद था, जो तस्वीर और वीडियो वायरल की गई है, वह पूरी तरह से फर्जी है वहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। उन्होंने बीजेपी पर छल-प्रपंच का आरोप लगाते हुए कहा फोटो को एडिट कर के वायरल किया गया है। यह बीजेपी की पुरानी चाल है, जो सिर्फ झूठ और अफवाह फैलाने में माहिर है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930