बिहार में मानसून हुआ सक्रिय, दक्षिण और उत्तर बिहार में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

Share

PATNA : बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, पिछले 5-6 दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर अच्छी बारिश हो रही है। आज दक्षिण और उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 2 अगस्त से दो दिनों तक पूरे राज्य में मॉनसूनी गतिविधियों के और तेज होने के संकेत दिए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण बिहार के 9 जिलों में आज भारी बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और बेगूसराय शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली चमकने और मेघगर्जन की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने सुबह 4 बजे से 7 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इस दौरान पटना, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, जमुई, नालंदा, बांका, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

बीते गुरुवार को गया जिले के डोभी में सबसे ज्यादा 90.02 मिमी बारिश दर्ज की गई। शेरघाटी (गया) में 88.6 मिमी और औरंगाबाद के रफीगंज में 68.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पटना के बिक्रम में 42.4 मिमी, भोजपुर में 33, किशनगंज में 32.2, कटिहार में 27.4, नालंदा में 25.8 और बक्सर में 23.02 मिमी बारिश हुई। राजधानी पटना में दिन में बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 34.01 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया, अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031