नवादा में माबलिंचिंग: डायन बताकर वृद्ध दंपती पर बर्बर हमला, पति की मौत…पत्नी गंभीर घायल

Share

NAWADA : हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचूगढ़ मुसहरी गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक वृद्ध दंपती को उनके ही मोहल्लेवासियों ने डायन घोषित कर माबलिंचिंग कर दी। इस निर्मम घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। 70 वर्षीय पति और 65 वर्षीय पत्नी पर मोहल्ले के लोगों ने जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि दोनों का सिर मुंडवाकर चूना लगाया गया, पेशाब पिलाया गया और जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे मोहल्ले में घुमाया गया।

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त मृतक और घायल महिला को जलाने की भी कोशिश की गई, लेकिन समय रहते पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, वहीं घायल महिला को हिसुआ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस मामले में पांच से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, यह घटना मंगलवार की रात की है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम रात में मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस के जाते ही हमलावरों ने दंपती पर पुनः हमला कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031