बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया बड़ा अलर्ट, पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Share

PATNA : बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है, जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की खबर सामने आई है। इन तीनों आतंकियों के नाम हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने तीनों आतंकियों की तस्वीरें और पासपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी सार्वजनिक कर दी है, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आतंकवादी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे और तीसरे सप्ताह में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ये किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं, खासकर सीमावर्ती जिलों जैसे सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भागलपुर समेत अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दें। फिलहाल तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार छापेमारी और तलाश अभियान चला रही हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के कारण बिहार राज्य विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्र माना जा रहा है। इसी वजह से पुलिस मुख्यालय ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ा करने और संदिग्धों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031