BPSC 71वीं व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शुरू किया विशेष वेब पोर्टल, मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा

Share

PATNA : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की शुरुआत की है। विभाग ने BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा सहित अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन तैयारी के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल लॉन्च किया है।

इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन कोचिंग, स्टडी मैटेरियल, टेस्ट सीरीज और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQs) जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से दोपहर 12:30 बजे किया गया, जिसकी अध्यक्षता विभाग के सचिव ने की। विशेष रूप से मुस्लिम, जैन, सिख, पारसी, ईसाई और बौद्ध समुदाय के छात्रों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए इस पोर्टल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर प्रदान करना है।

यह पोर्टल डिजिटल माध्यम से छात्रों को उनके घर तक कोचिंग की सुविधा पहुंचाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है, सचिव महोदय ने अपने संबोधन में कहा। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से NEET, JEE और BSSC जैसी अन्य परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाएगी। हज भवन पटना से जारी इस कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और तकनीकी टीम के सदस्य ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। सचिव ने सभी विभागीय अधिकारियों से इस पोर्टल की जानकारी अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने की अपील की, ताकि अधिकाधिक विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930