JPSC-JSSC विवाद के बीच कांग्रेस नेताओं ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, छात्र हित में कैबिनेट के फैसलों का किया स्वागत

Share

रांची, 18 अगस्त । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के मंत्री और विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त को झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील पहल की है। उन्होंने छात्र हित से जुड़े फैसलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।

टीडीपीएल की परीक्षाएं रद्द करने के फैसले का स्वागत

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि राज्य सरकार का फैसला विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार जनहित और युवाओं के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि टीडीपीएल की ओर से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। साथ ही उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता भी दूर होगी।

युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्र-अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके हित में आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े विषयों और छात्र कल्याण के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031