दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिले झारखंड नेता, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर ली जानकारी

Share

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी अपडेट लेने के लिए झारखंड से कई नेता राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक और झारखंड राज्य मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुलाकात के बाद राजेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गुरुजी की तबीयत में पहले से काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चेहरे के भाव और व्यवहार से यह साफ झलक रहा था कि गुरुजी जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे। साथ ही राजेश ठाकुर ने कहा झारखंड की करोड़ों जनता गुरुजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआएं और प्रार्थनाएं कर रही है, जिसका असर अब दिखाई दे रहा है। जैसे गुरुजी ने अपने जीवन को जनता की सेवा में समर्पित किया, उसी तरह आज झारखंड की जनता भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित है। हमें पूरी उम्मीद है कि वे शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः जनमानस के बीच उपस्थित होंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031