JAC Result 2025: सीएम हेमंत सोरेन ने सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

Share


RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के कॉमर्स और साइंस संकाय के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन रंग लाई है। उन्होंने आशा जताई कि ये युवा आगे भी निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को छूते रहेंगे और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। गौरतलब है कि जैक बोर्ड के परिणामों का छात्र-छात्राएं लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। परिणाम जारी होते ही सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर छात्रों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031