Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

IPL के बीच धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाते दिखे ‘कैप्टन कूल’, कमांडोज से पूछा- फिट लग रहा हूं न

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–चेन्नई में NSG रीजनल हब पहुंचे एमएस धोनी, जवानों संग बिताया समय

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया।

धोनी ने जवानों के साथ सब-मशीन गन चलाई और पिस्टल से निशानेबाजी भी की। इसके अलावा उन्होंने कमांडोज के साथ भोजन किया और अनौपचारिक बातचीत भी की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मजाकिया अंदाज में बोले- “फिट लग रहा हूं न?”

एनएसजी जवानों के बीच हमेशा की तरह धोनी का सहज और मजाकिया अंदाज देखने को मिला। बातचीत के दौरान उन्होंने कमांडोज से पूछा, “फिट लग रहा हूं न?”

इस पर जवानों ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि पिछली बार जब वह आए थे, तब और ज्यादा फिट लग रहे थे। इस पर धोनी ने कहा कि समय के साथ फिट रहने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भारतीय सेना से पुराना है धोनी का रिश्ता

एमएस धोनी का भारतीय सेना के साथ विशेष जुड़ाव रहा है। वह टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद पर हैं।

उन्हें वर्ष 2011 में यह सम्मान दिया गया था। इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के साथ 14 दिनों की ट्रेनिंग भी ली थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धोनी कई बार सैनिकों के साथ समय बिताते और सैन्य गतिविधियों में हिस्सा लेते नजर आए हैं।

चोट के कारण IPL 2026 में अब तक नहीं खेले

चोट के कारण धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। इसके चलते उनके संन्यास को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार शाम होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है।

चेपॉक में होगा CSK और हैदराबाद का मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला रविवार शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

फिलहाल सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930