Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक: 20 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, बिहार के 6 जिलों में बनेंगे छोटे एयरपोर्ट…फाइव स्टार होटल निर्माण को भी हरी झंडी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 20 एजेंडों पर मुहर लगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा। बैठक में बिहार राज्य विद्यालय लिपिक संवर्ग नियमावली-2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्लर्क के पदों पर नियुक्ति और उनकी सेवा शर्तों को विनियमित किया जाएगा। इससे शैक्षणिक संस्थानों में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी।

6 जिलों को मिलेगा एयर कनेक्टिविटी का तोहफा

बिहार के छह जिलों मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मिकीनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में छोटे एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। ये एयरपोर्ट केंद्र सरकार की ‘उड़ान योजना’ के तहत विकसित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली के बीच एमओयू को मंजूरी दे दी गई है। हर एयरपोर्ट के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुल 150 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना पूरी की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना को मिलेगा नया फाइव स्टार होटल

राजधानी पटना में पुराने होटल पाटलिपुत्र की जगह अब एक नया फाइव स्टार होटल बनेगा। इसके लिए एक निजी कंपनी को 90 साल की लीज पर निर्माण की अनुमति दी गई है। इसके अलावा बांकीपुर और ट्रांसपोर्ट भवन परिसर में भी फाइव स्टार होटल विकसित किए जाएंगे। कैबिनेट ने दलहन और तिलहन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिए हैं। इसके तहत चना पर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर पर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों पर 5,950 रुपये प्रति क्विंटल MSP मिलेगा। इससे राज्य के किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31