पटना पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, BJP पर बोला जोरदार हमला

Share

DESK : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पटना पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की ‘सुशासन’ की दावेदारी की सच्चाई रोज़ उजागर हो रही है और मीडिया खुद इसे सामने ला रही है। संजय सिंह ने दिल्ली में पूर्वांचल और बिहार के लोगों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा दिल्ली में बीजेपी बिहार और पूर्वांचल के लोगों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करती है। उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाता है। मैं आज पटना में इन घटनाओं की तस्वीरें दिखाऊंगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बीजेपी ने बिहार और पूर्वांचल के लोगों को बांग्लादेशी कहकर अपमानित किया था। मैंने संसद में इस मुद्दे को उठाया था। अब हम बिहार की जनता से कहना चाहते हैं जो बीजेपी दिल्ली से बिहार के लोगों को भगा रही है, उसे आप बिहार से भगा दीजिए।

प्लेन क्रैश और हादसों पर सरकार को घेरा

हाल में हुई विमान दुर्घटनाओं और रेल हादसों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश में इंसानी जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कभी रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनाएं होती हैं, कभी हेलीकॉप्टर क्रैश होता है, अहमदाबाद से केदारनाथ तक घटनाएं हो रही हैं। सरकार की नजर में इंसान की जिंदगी की अहमियत खत्म हो चुकी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031