Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

IGIMS बना हाईटेक हेल्थ हब, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कई आधुनिक सुविधाओं का किया उद्घाटन; गंभीर मरीजों के इलाज में आएगा बड़ा सुधार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 06 अगस्त । बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में कई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कमांड सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, नई डायलिसिस यूनिट, हर्बल गार्डन और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन नई सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध होगा। क्रिटिकल केयर यूनिट के जरिए आपातकालीन और गंभीर रोगियों की निगरानी और इलाज की क्षमता में वृद्धि होगी।

डायलिसिस और सर्जरी सेवाओं का विस्तार

मंत्री ने बताया कि नई डायलिसिस यूनिट के शुरू होने से किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और डायलिसिस सेवाओं का विस्तार होगा। वहीं मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स के जरिए जटिल सर्जरी को और अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने पर जोर

निशांत कुमार ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हों।

एनडीए सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुलभ, आधुनिक और जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार नए आयाम जोड़े जा रहे हैं। इन पहलों से राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31