Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में मानसून से पहले ही भारी जलजमाव, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

RANCHI : मानसून की आधिकारिक शुरुआत से पहले ही रांची शहर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर परमवीर अल्बर्ट एक चौक के आस-पास जलजमाव ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं।

विगत एक सप्ताह में हुई कुछ तेज बारिश की कुछ ही घड़ियों ने रांची के हालात बयां कर दिए, गलियां तालाब का रूप धारण कर चुकी हैं, वहीं सड़कों पर गाड़ियाँ पानी में तैरती नजर आ रही हैं। जलजमाव के इस गंभीर मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों ने परमवीर अल्बर्ट एक चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में पोस्टर लेकर अपनी नाराजगी जताई, उनका कहना है कि जब मानसून का असली असर शुरू होगा तो स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नगर निगम की ओर से सफाई और जल निकासी की दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन जनता का मानना है कि जमीन पर स्थिति इससे बहुत अलग है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन विरोधों को गंभीरता से लेकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालता है या फिर आने वाली बारिश रांचीवासियों के लिए और बड़े संकट का कारण बनेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031