राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, शैक्षणिक वातावरण की सराहना

Share

DESK : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को अपने नेतरहाट प्रवास के दौरान प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा राज्यपाल को शिक्षण पद्धति, अनुशासन, शैक्षणिक उपलब्धियाँ और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। राज्यपाल ने विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण तथा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण परिसर की प्रशंसा की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा नेतरहाट विद्यालय न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए शैक्षणिक गौरव का प्रतीक है। यहाँ से पढ़े विद्यार्थी आज देश-विदेश में विद्यालय और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी परंपरा को बनाए रखेगा।

स्वास्थ्य केन्द्र और नाशपाती बागान का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने नेतरहाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं तथा स्थानीय निवासियों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नेतरहाट क्षेत्र में फैले लगभग 100 एकड़ में विस्तृत नाशपाती बागान का भ्रमण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि यहाँ ‘नट’ प्रजाति की नाशपाती उगाई जाती है जो स्वाद एवं गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930