शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया, 6 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम निगरानी में

Share

RANCHI : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया, बताया जा रहा है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी स्थानांतरित किया गया है। एयर एम्बुलेंस में मंत्री के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद रहे, रामदास सोरेन की देखरेख के लिए एक 6 सदस्यीय डॉक्टरों की विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई है जो पूरे सफर के दौरान उनकी निगरानी करती रही।

इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के कई शीर्ष नेता भी दिल्ली रवाना हो गए हैं, ताकि वे वहां मौजूद रहकर मंत्री के इलाज और स्थिति पर नजर रख सकें। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी फोन पर शिक्षा मंत्री का हालचाल लिया और डॉक्टरों से पूरी जानकारी प्राप्त की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30