Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में पानी बिल के नाम पर 8.60 लाख की साइबर ठगी, ठगों ने भेजा फर्जी मैसेज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DESK : राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर शातिराना तरीके से एक आम नागरिक को अपने जाल में फंसा लिया, इस बार ठगी का तरीका बेहद नया और चौंकाने वाला है। ठगों ने रांची नगर निगम के नाम से फर्जी पानी बिल का मैसेज भेजकर एक व्यक्ति से पूरे 8 लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर डाली, यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुर महेश्वरी नामक व्यक्ति के मोबाइल पर हाल ही में रांची नगर निगम के नाम से एक मैसेज प्राप्त हुआ। इस मैसेज में बकाया पानी बिल का हवाला देते हुए तत्काल भुगतान करने की चेतावनी दी गई थी, मैसेज में एक लिंक भी दिया गया था जिस पर क्लिक करते ही महेश्वरी साइबर ठगों के जाल में फंस गए।

लिंक पर क्लिक करने के बाद ठगों ने एक के बाद एक कई चरणों में कुल ₹8,60,000 की राशि उनके खाते से निकलवा ली, जब तक उन्हें इस ठगी का एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत रांची साइबर थाना में दर्ज कराई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31