RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए कड़िया मुंडा से मिलने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में पहुंचकर कड़िया मुंडा का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली, इस दौरान सीएम ने अस्पताल प्रशासन से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मेडिका अस्पताल पहुंचे और कड़िया मुंडा का हालचाल लिया, फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कुछ जरूरी मेडिकल जांच भी की गई हैं। पूर्व सांसद की सेहत की निगरानी मेडिका के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय मिश्रा की टीम कर रही है, अस्पताल प्रशासन लगातार स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।