Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ब्रेकिंग न्यूज़: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET विवाद और छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026: देशभर में NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे और उनकी प्रमुख मांगों में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग शामिल थी।

अपने इस्तीफे के बाद जारी बयान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने पिछले चार दशकों से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए कार्य किया है तथा हमेशा एक मजबूत और समावेशी शिक्षा व्यवस्था के निर्माण को अपनी प्राथमिकता माना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिलने पर आभार भी व्यक्त किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

NEET-UG 2026 विवाद पर क्या बोले प्रधान?

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की जानकारी सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच CBI को सौंपी। इसके साथ ही परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अगले वर्ष से NEET परीक्षा को Computer-Based Test (CBT) मोड में कराने का निर्णय भी लिया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छात्रों के हित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराना था। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, अभिभावकों और छात्रों के सहयोग से 21 जून 2026 को पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही इस पूरे मामले की जिम्मेदारी स्वीकार की और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य परीक्षा माफिया की वजह से प्रभावित न हो।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिणाम पर जताया संतोष

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 16 जुलाई 2026 को घोषि NEET-UG परिणाम संतोषजनक रहे और गरीब एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले कई प्रतिभाशाली छात्रों ने सफलता हासिल की। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने और व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया।

राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में बढ़ी हलचल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति और शिक्षा जगत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार नया शिक्षा मंत्री किसे नियुक्त करती है और NEET परीक्षा प्रणाली में आगे कौन-कौन से सुधार लागू किए जाते हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031