फतेहपुर में गरजे सीएम योगी: ‘नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन, इनकी जगह ‘जहन्नुम या जेल ‘, मिट्टी में मिलेंगे

Share

फतेहपुर, 25 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहपुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “नकल माफिया सपा और कांग्रेस की देन हैं। इनकी जगह जेल या जहन्नुम होगी। नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे।” उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

489 करोड़ की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर की दो विधानसभा क्षेत्रों में 489 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए वीरों, कवियों, साहित्यकारों तथा स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘2017 से पहले फतेहपुर विकास से था कोसों दूर’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले फतेहपुर देश के सबसे पिछड़े और आकांक्षी जिलों में गिना जाता था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे के लगभग सभी मानकों पर यह जिला पीछे था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान विकास योजनाओं के लिए मिलने वाला धन जनता तक पहुंचने के बजाय “सैफई सिंडिकेट” की भेंट चढ़ जाता था।

“फतेहपुर में न सड़क थी, न पर्याप्त बिजली, न मेडिकल कॉलेज और न ही निवेश का माहौल। विकास के नाम पर जनता को केवल निराशा मिली।”

‘पहले नौकरियों में होती थी वसूली, अब मेरिट के आधार पर भर्ती’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता नहीं थी और योग्य युवाओं के साथ अन्याय होता था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हुई है।

“पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। आज नियुक्ति पत्र वितरण में फतेहपुर के युवाओं को देखकर खुशी होती है।”

‘अब शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश पर हो रहा काम’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के दौरान फतेहपुर में सड़क, बिजली, विद्यालय, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक निवेश जैसी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ प्रदेश के हर जिले के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का दावा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने छात्रों के हित में कड़े फैसले लिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून के तहत परीक्षा में नकल या पेपर लीक कराने वालों को कम से कम 10 वर्ष की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

“नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे। उन्हें बचाने वाला कोई नहीं होगा।”

NTA अधिकारियों पर कार्रवाई का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए NTA के 37 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने इसे छात्रों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री अजीत पाल, मंत्री कृष्णा पासवान, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930