Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को तैयारी का निर्देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren राज्य में चल रही विकास और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी विभागों से पिछले वित्तीय वर्ष में संचालित योजनाओं की स्थिति, उपलब्धियां और खर्च का विस्तृत ब्यौरा मांगा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरकार ने विभागीय अधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करने का निर्देश भी दिया है। रिपोर्ट में यह बताने को कहा गया है कि योजनाओं को आगे किस तरह गति दी जाएगी और तय लक्ष्यों को कैसे पूरा किया जाएगा।

इसके साथ ही योजनाओं की जमीनी हकीकत दर्शाने के लिए संबंधित परियोजनाओं और कार्यों की तस्वीरें रिपोर्ट के साथ संलग्न करना अनिवार्य किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री इस सप्ताह विभागवार समीक्षा बैठक करेंगे। किस विभाग की समीक्षा किस दिन होगी, इसकी अलग से सूचना जारी की जाएगी।

माना जा रहा है कि समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दे सकते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031