पटना-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट, इंजन में आई खराबी…175 यात्रियों की बची जान

Share

DESK : पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या IGO5009 सुबह एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिससे एक इंजन में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। विमान में उस समय कुल 175 यात्री सवार थे, यह घटना सुबह 8:42 बजे उस वक्त हुई जब फ्लाइट ने पटना एयरपोर्ट के रनवे 07 से उड़ान भरी थी। रनवे निरीक्षण के दौरान एक मृत पक्षी के अवशेष पाए गए, जिसके बाद एप्रोच कंट्रोल यूनिट ने तत्काल इसकी सूचना पायलट को दी।

इंजन में असामान्य कंपन महसूस होने पर पायलट ने सतर्कता बरतते हुए पटना एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लौटने की अनुमति मांगी। इसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर स्टैंडबाय घोषित किया गया और विमान को सुबह 9:03 बजे (0333 UTC) सुरक्षित रूप से रनवे 07 पर उतार लिया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, विमानन प्रशासन और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031