Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कश्मीर में अशोक चक्र के कथित अपमान पर बिहार की सियासत गरमाई, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : कश्मीर में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र पर कथित हमले को लेकर बिहार की सियासत में उबाल आ गया है, इस विवाद ने न केवल राष्ट्रीय गौरव बल्कि क्षेत्रीय अस्मिता को लेकर भी तीखे राजनीतिक बयानबाज़ी को जन्म दिया है। इस मुद्दे को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी INDIA गठबंधन पर सीधा हमला बोला है, सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि कश्मीर में अशोक चक्र का अपमान किया गया है, जो न सिर्फ भारत बल्कि बिहार की भी गौरवशाली विरासत से जुड़ा है। उन्होंने इसे भारत की आत्मा पर चोट बताते हुए इसे एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार दिया।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा बिहार में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मां का अपमान…केरल में बिहार का अपमान और अब कश्मीर में अशोक चक्र का अपमान केरल से कश्मीर तक, INDI गठबंधन सिर्फ भारत की आत्मा पर वार कर रहा है। अशोक चक्र, सम्राट अशोक और बिहार की गौरवशाली विरासत है बिहार और भारत कभी इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन के नेता बार-बार देश की राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान को ठेस पहुंचा रहे हैं। सम्राट चौधरी ने इससे पहले केरल कांग्रेस के एक पुराने ट्वीट में बिहार को ‘बीड़ी’ से जोड़ने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अब कश्मीर में अशोक चक्र को लेकर सामने आया विवाद उनके गुस्से को और भड़का गया है। एनडीए नेताओं ने सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए इस मुद्दे को राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ दिया है, भाजपा और सहयोगी दल इसे भारत के गौरव पर हमला बता रहे हैं। वहीं विपक्षी दल खासकर राजद और कांग्रेस इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक स्टंट करार दे रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि बीजेपी भावनात्मक मुद्दों को उछालकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031