Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पहले चरण में सियासत का महाकुंभ, 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान शुरू

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : बिहार की सियासत का सबसे बड़ा महाकुंभ आज शुरू हो गया है, राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी है। इस चरण में एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है, जबकि प्रशांत किशोर का जनसुराज और कई छोटे दल तीसरा विकल्प बनने की कोशिश में हैं।

जानिए पहले चरण के 10 सबसे अहम बिंदु

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

1. सीटें और मतदाता :

पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिनमें 102 सामान्य और 19 आरक्षित (अनुसूचित जाति) सीटें हैं। कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनका फैसला 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पहली बार वोट देने वाले युवाओं की संख्या 7.37 लाख है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

2. मुकाबले की तस्वीर :

एनडीए की ओर से बीजेपी 48, जेडीयू 57, लोजपा (रामविलास) 14 और रालोमो 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन की ओर से आरजेडी 73, कांग्रेस 24, भाकपा (माले) 14, सीपीआई 3, सीपीआई (एम) 5, वीआईपी 5 और आईआईपी 3 सीटों पर मैदान में हैं। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने 119 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर तीसरा मोर्चा बनने की कोशिश की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

3. एनडीए सरकार के मंत्री मैदान में :

पहले चरण में एनडीए के 15 में से 13 मंत्री चुनावी अखाड़े में हैं, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तरापुर) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी (सरायरंजन) और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (भोर) भी चुनावी मैदान में हैं।

4. तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर :

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरा तेजस्वी यादव अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर से मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी के सतीश कुमार हैं, जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को हराया था। यह सीट आरजेडी परिवार की प्रतिष्ठा से जुड़ी मानी जाती है।

5. तेज प्रताप यादव की नई पारी :

तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव इस बार अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आरजेडी से निष्कासन के बाद यह उनकी राजनीतिक वापसी की अहम परीक्षा है।

6. मोकामा की हाई-प्रोफाइल टक्कर :

मोकामा सीट पर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह और डॉन सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी (आरजेडी) के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों भूमिहार समुदाय से आते हैं और यह मुकाबला जातीय से ज्यादा व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का बन गया है।

7. चुनाव में ग्लैमर का तड़का :

लोकगायिका मैथिली ठाकुर (बीजेपी) अलीनगर से चुनाव लड़ रही हैं और मात्र 25 वर्ष की होने के कारण इस चरण की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं।भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (आरजेडी) छपरा से मैदान में हैं, जबकि गायक रितेश पांडेय (जनसुराज) कारगहर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

8. दलों के प्रदेश अध्यक्षों की साख :

इस चरण में तीन दलों के प्रदेश अध्यक्षों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है जेडीयू के उमेश सिंह कुशवाहा (महनार), रालोमो के मदन चौधरी (पारू) और आईआईपी के आईपी गुप्ता (सहरसा) मैदान में हैं।

9. सबसे उम्रदराज और सबसे युवा उम्मीदवार :

हरनौत से जेडीयू के हरिनारायण सिंह (78 वर्ष) और सिवान से आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी (78 वर्ष) सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं।वहीं मैथिली ठाकुर (25 वर्ष) सबसे युवा चेहरा हैं।

10. पहले चरण की अहमियत :

यह चरण इसलिए खास है क्योंकि इसमें एनडीए के 13 मंत्रियों की साख, तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा, तेज प्रताप की नई पार्टी का भविष्य, जनसुराज की जमीन और ग्लैमर से भरपूर उम्मीदवारों की परीक्षा एक साथ हो रही है।बिहार की 3.75 करोड़ जनता आज तय करेगी कि सत्ता की अगली सुबह “अनुभव” की होगी या “उत्साह” की।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930