Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आर.एन. रवि बने पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल, ली पद और गोपनीयता की शपथ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को यहां लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजय पाल ने शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू हुआ।

शपथ ग्रहण से पहले और बाद में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान जन गण मन प्रस्तुत किया गया। शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों से औपचारिक मुलाकात की।उल्लेखनीय है कि तत्कालीन राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह तमिलनाडु के राज्यपाल थे और बुधवार को ही कोलकाता पहुंचे।तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनका राज्य सरकार के साथ कई मुद्दों पर मतभेद भी सामने आया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विभिन्न विधेयकों को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति बनी।पूर्व राज्यपाल आनंद बोस के अचानक इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि इस्तीफे के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले की परिस्थितियों को देखते हुए इस घटनाक्रम पर कई सवाल खड़े होते हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930