चाईबासा में बच्ची की सूझबूझ से अपहरण की कोशिश नाकाम, चलती बाइक से कूदकर बचाई जान

Share

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक स्कूली बच्ची की सूझबूझ और साहस से संभावित अपहरण की घटना टल गई। अज्ञात युवक ने बाइक पर बैठाकर ले जाए जाने के दौरान बच्ची ने चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पानी टंकी निवासी लक्ष्मी धनवार (09) मंगलवार की शाम मनोहरपुर बाजार से घर के लिए सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे घर तक छोड़ने का झांसा दिया और बाइक बैठा लिया। बच्ची को लगा कि युवक उसे घर तक पहुंचा देगा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह उसके घर के पास से आगे निकल गया।

जब बच्ची ने युवक से बाइक रोकने को कहा तो उसने बाइक नहीं रोकी। स्थिति को भांपते हुए लक्ष्मी ने साहस दिखाया और चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद सामने से आ रहे कुछ राहगीरों से मदद मांगी और किसी तरह अपने घर पहुंच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस घटना के बाद परिवार की ओर से मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बुधवार को मनोहरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031