Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में नीतीश कुमार का निर्मली दौरा, 569 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की शुरुआत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत सुपौल के निर्मली प्रखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 434 करोड़ रुपये की लागत से 84 योजनाओं का शिलान्यास तथा करीब 135 करोड़ रुपये की लागत से 129 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की।

निर्मली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने निर्मली रिंग बांध का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सरकारी योजनाओं के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार के हर क्षेत्र में विकास की गति को तेज करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया गया है। बीपीएससी के माध्यम से अब तक 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली की गई है, जिससे राज्य में शिक्षकों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार हो गई है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के विकास में पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार बिहार आकर विकास कार्यों में सहयोग कर रहे हैं और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

युवाओं के रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए सरकार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन की दिशा में लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लोगों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए भी कई योजनाएं लागू की गई हैं। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है और वहां के शिक्षकों को वेतन की व्यवस्था की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में जाति आधारित जनगणना कराई गई, जिसमें सभी वर्गों के करीब 94 लाख परिवार गरीब पाए गए। इसके आधार पर सरकार गरीब परिवारों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं चला रही है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में बिहार और अधिक विकसित होगा और देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि सुपौल जिले में आठ नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिन पर काम चल रहा है और इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा सह वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, राम विलास कामत, सोनम रानी, सतीश शाह सहित एनडीए के कई नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और लोगों को उम्मीद है कि इन योजनाओं से सुपौल जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930