लापता तीन बच्चे हिरणी फॉल के पास से सकुशल बरामद

Share

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत करिका गांव से लापता हुए तीन बच्चाें को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। डायल 100 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महज ढाई घंटे के भीतर बच्चों को खोज निकाला और सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, हालांकि परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को गुरुवार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर तुरंत सर्च अभियान शुरू किया गया। गुप्त सूचना तंत्र और जंगली इलाकों में सक्रिय नेटवर्क की मदद से बच्चों की तलाश तेज कर दी गई।

जांच के दौरान पता चला कि तीनों बच्चे गांव से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। इधर, गुरुवार सुबह हिरणीफॉल के आसपास ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को देखा और पूछताछ की। इसी बीच मामला बंदगांव थाना पहुंचा और पुलिस ने तेजी दिखाते हुए इलाके में दबिश दी।

सर्च अभियान के बाद पुलिस ने हिरणीफॉल के समीप से तीनों बच्चाें को सकुशल बरामद कर लिया। अभियान में बंदगांव थाना प्रभारी मनीष, एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31