Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हरमू बिरसा चौक पर पेड़ गिरने से VVIP रोड जाम, कैबिनेट बैठक से पहले हड़कंप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

RANCHI : राजधानी रांची के हरमू बिरसा चौक रोड पर अफरा-तफरी मच गई जब अचानक दो विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर पड़े। पेड़ों में से एक चलते हुए वाहन पर गिरा, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। यह वही मार्ग है जिससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री प्रोजेक्ट भवन सचिवालय के लिए रवाना होते हैं। खास बात यह है कि कुछ ही देर बाद यहां राज्य मंत्रिपरिषद की अहम कैबिनेट बैठक प्रस्तावित थी, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रशासन और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। क्रेन की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं, ट्रैफिक को वन-वे से निकाला जा रहा है और वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे मौजूद पेड़ जर्जर हालत में थे और उनकी कटाई को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन नगर निगम और संबंधित विभाग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31