Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया। 85 वर्षीय डॉ. शोभा ने बुधवार को अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज जारी था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना था। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. शोभा चक्रवर्ती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. शोभा ने अपना संपूर्ण जीवन महिला स्वास्थ्य सेवा को समर्पित किया। उनका जाना चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी डॉ. शोभा चक्रवर्ती के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी दुख प्रकट करते हुए कहा कि डॉ. शोभा चक्रवर्ती ने रांची में एक वरिष्ठ और प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की। उनका समर्पण, संवेदनशीलता और चिकित्सकीय उत्कृष्टता हमेशा याद रखी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया गया कि करीब सात साल पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वे फिर से मरीजों की सेवा में जुट गई थीं। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मरीजों से मिलना उन्हें बहुत प्रिय था और मरीजों के बिना उनका मन नहीं लगता था। रांची की जनता और चिकित्सा समुदाय उनकी इस सेवा भावना को हमेशा याद रखेगा।

TAGS:,

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930