शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संजय सरावगी की माता को दी श्रद्धांजलि

Share

पटना/दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। वे दरभंगा शहर से भाजपा विधायक-सह प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की दिवंगत माता जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उन्हें नमन किया।

इससे पहले मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा हवाईअड्डे पर उनके पहुंचते ही “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने आगे बढ़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सीधे प्रदेश अध्यक्ष के आवास के लिए रवाना हो गए।

संजय सरावगी की माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नितिन नवीन दरभंगा सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा की कोर कमिटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. धर्मशीला गुप्ता मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी का निधन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन के बाद से लगातार राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों का उनके आवास पर पहुंचना जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031