पटना में नेशनल टैलेंट हंट ऑडिशन की शानदार शुरुआत, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Share

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया टैलेंट हंट को लेकर राज्य में चल रहे ऑडिशन और इंटरव्यू के तीसरे दिन आज पटना जोन के इंटरव्यू के पहले दिन सैंकड़ों की संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रतिभागियों का ऑडिशन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम , राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम और संयोजक असित नाथ तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान विशेषज्ञ के तौर पर रिटायर्ड आईएस अधिकारी गोरखनाथ और डॉ. अभिषेक कुमार मौजूद रहें।

इस दौरान ऑडिशन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के तहत सभी को कांग्रेस से जुड़कर पदाधिकारी बनने का मौका मिलेगा। इसमें विषय विशेषज्ञ और पार्टी के बनाएं नियमावली के अनुसार चयन प्रक्रिया संपन्न हो रही है।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल ने सीधे तौर पर प्रवक्ता, पैनलिस्ट, रिसर्चर और मीडिया मैनेजमेंट के लिए टैलेंट हंट का आयोजन कर सभी को समान मौका उपलब्ध कराया है।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को कांग्रेस से जुड़कर काम करने का अवसर मिल रहा है।

इस दौरान प्रतिभागियों में पीएचडी से लेकर कई प्रोफेशनल्स और आम लोग भी प्रतिभागी के तौर पर शामिल हो रहे हैं।

पटना जोन के ऑडिशन में पहले दिन सैंकड़ों की संख्या में जुटे प्रतिभागियों को सुनकर बिहार की बौद्धिकता और यहां के नागरिकों के नवीन विचारों को भी सुनने का मौका मिल रहा है। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को आगे राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होने का मौका मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031