Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भागलपुर में पुलिस सप्ताह पर शराबबंदी के समर्थन में जागरूकता मार्च

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार को ललमटिया थाना क्षेत्र में मद्य निषेध के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व एएसपी शायम राजा ने किया। रैली ललमटिया थाना परिसर से शुरू होकर टमटम चौक, पासीटोला, कबीरपुर, नसरतखानी और पिपरपाती होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में घूमकर लोगों को शराबबंदी कानून की जानकारी दी और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।

ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, एसआई राहुल कुमार, एसआई महावीर कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय लोग रैली में शामिल हुए। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे मद्यनिषेध कानून के पालन में प्रशासन का सहयोग करें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031