Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दर्शकों को नहीं लुभा पाईं ‘दो दीवाने सहर में’ और ‘अस्सी’, टिकट खिड़की पर सुस्त रफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे करने के बाद भी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। कमजोर ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला, जिससे इसके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को इसमें मामूली उछाल आया और 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, लेकिन तीसरे दिन रविवार को कमाई घटकर 1.45 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 4.10 करोड़ रुपये ही पहुंच सका, जो उम्मीदों से काफी कम है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। समीक्षकों की सराहना के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को जुटाने में असफल रही। पहले दिन एक करोड़ रुपये कमाने के बाद दूसरे दिन 1.6 करोड़ और तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। कुल मिलाकर तीन दिनों में फिल्म की कमाई 3.97 करोड़ रुपये रही।

दूसरी ओर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो नई रिलीज फिल्मों से कहीं ज्यादा है। फिल्म का कुल कलेक्शन 55.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। कुल मिलाकर, जहां नई फिल्मों को दर्शकों का साथ नहीं मिल रहा है, वहीं ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930