Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भारी भीड़ के बीच मधेपुरा पहुंचे पप्पू यादव, कहा-सुरक्षा गई तो क्या हुआ, संघर्ष जारी रहेगा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मधेपुरा। सांसद पप्पू यादव के मधेपुरा पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अभी-अभी उन्हें फोन पर सूचना मिली है कि उनकी बीएमपी सुरक्षा हटा ली गई है। उन्होंने कहा कि हम जान रहे हैं कि हमें मरवाने की साजिश रची जा रही है। लोग कानून से हार गए हैं, डराने से हार गए हैं। मेरा सारा सुरक्षा ले लो, हम डरने वाले नहीं हैं। अकेले चलेंगे।

सांसद ने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल के एक बच्ची और अपराध से जुड़े मामले में उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद से उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते। अपराध के खिलाफ बोलना अगर गुनाह है तो फिर बदले की कार्रवाई क्यों? सरकार और अधिकारी से बड़ा समाज होता है। लेकिन समाज चुप है, विपक्ष चुप है, जिम्मेदार लोग चुप हैं। उन्होंने पटना में हाल ही में दो भाइयों की हत्या का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पप्पू यादव ने कहा कि सुरक्षा कोई कृपा नहीं होती, बल्कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मिलती है। अगर सुरक्षा हटानी है तो हटा लीजिए, लेकिन बार-बार क्यों हटाई जा रही है? क्या हम डर जाएं? हम डरने के लिए नहीं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं सच के लिए लड़ते रहेंगे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031