भागलपुर: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा भारी, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Share

भागलपुर। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 01 अपराधकर्मी को 01 देसी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में को सुलतानगंज थाना को हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। वायरल वीडियो के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम द्वारा वायरल विडियो के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी किया जा रहा था। जहाँ छापामारी के कम में परदेशी रविदास पिता संजय रविदास साकिन मिरहटटी थाना सुलतानगंज जिला भागलपुर को 01 देसी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस तथा 01 फोन के साथ उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में सुलतानगंज थाना में सुसगंत धाराओं में कांड पंजीकृत किया गया। छापेमारी दल थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सुलतानगंज थाना, पुलिस अवसर निरीक्षक चंद्रभुषण प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल सलतानगंज थाना शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31