सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग डाला वोट, जनता से की अधिक मतदान की अपील

Share

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री रांची के हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल में बने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्र पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही समर्थकों और आम लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। कई लोग उनसे मिलने और कल्पना सोरेन के साथ तस्वीर लेने को उत्सुक दिखे। हालांकि, मुख्यमंत्री दंपति ने आम मतदाता की तरह कतार में खड़े होकर शांतिपूर्वक मतदान किया।

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए फोटो खिंचवाई।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर एक वोट कीमती है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031