Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, कन्हैया यादव हत्याकांड में शामिल चार शूटर गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में 11 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े हुई कन्हैया यादव की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को टिनप्लेट मैदान में कन्हैया यादव पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी कुसुम देवी, निवासी नामदा बस्ती, थाना गोलमुरी के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित और सघन छापेमारी करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपिताें में सुमित कुमार सिंह (24), निवासी नामदा बस्ती; गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले (24), अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबंडा (26) और रजा आलम (24) शामिल हैं। सभी आरोिपत गोलमुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपिताें की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देसी कंट्रीमेड पिस्टल, सात खोखा और तीन पिलेट बरामद किया हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कांड में अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपिताें का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले के खिलाफ टेल्को और बर्मामाइंस थानों में लूट और चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 में गोलमुरी थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

वहीं सुमित कुमार सिंह पर वर्ष 2025 में गोलमुरी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपिताें को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031