Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में अपराधियों ने पत्रकार पर की फायरिंग: पेट में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान। बिहार में सीवान जिले के पचरुखी थाने क्षेत्र के पचरुखी बाजार के भवानी मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात बाइक पर सवार अपराधियों ने पचरुखी प्रखंड के हिंदुस्तान अखबार के संवाददाता रमेश कुमार सिंह को घर लौटने के दौरान ओवरटेक कर गोली मार जख्मी कर दिया। एक गोली उनके पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।घटना के बाद बदमाश फरार हो गए।

घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा सदर अस्पताल पहुंचे एवं घटना की जानकारी लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

एसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन तफ्तीश कर रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बता दें कि 10 वर्ष पूर्व भी एक पत्रकार राजदेव रंजन की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दिवंगत पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन का भी नाम आया था।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031