दिल्ली पुलिस का एएसआई 10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। CBI ने दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सुंदर पाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की तैनाती दिल्ली के सी.आर. पार्क थाना क्षेत्र में थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।CBI के मुताबिक, ASI सुंदर पाल पर एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता को डराने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

सीबीआई ने बिछाया जाल
सीबीआई के अनुसार एजेंसी ने 10 फरवरी को मामला दर्ज किया था। आरोप था कि एएसआई सुंदर पाल ने शिकायतकर्ता से संपत्ति विवाद निपटाने और उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सीबीआई ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram