एसएसबी बीरपुर में दो दिवसीय मानव तस्करी विषय पर कार्यशाला का सफल आयोजन

Share

सुपौल। सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी, बीरपुर मुख्यालय में कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मानवरोधी इकाई द्वारा मानव तस्करी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति कार्मिकों को जागरूक करना और उनकी कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूप, इससे संबंधित कानूनी प्रावधान व नीतियां, पीड़ितों की पहचान और संरक्षण, पुनर्वास की प्रक्रिया, रोकथाम में विभिन्न एजेंसियों की भूमिका तथा संवेदनशील दृष्टिकोण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में अंतर-एजेंसी समन्वय को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर उप कमांडेंट सुमन सौरभ, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट हरजीत राव, उप निरीक्षक भावना, सर्वो प्रयास संस्थान की सचिव निर्मला, जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के सहायक निदेशक शंभू कुमार रजक, जागरण कल्याण भारती के सचिव संजय कुमार तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य पंचम नारायण सिंह उपस्थित रहे।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में वाहिनी के 35 कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला के माध्यम से मानव तस्करी की रोकथाम हेतु समन्वित प्रयास, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31