सोनपुर चाकूबाजी कांड का खुलासा, हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Share

सारण। जिले की सोनपुर पुलिस ने चाकूबाजी कांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी को दबोचा, बल्कि उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनपुर थाना पुलिस रात्रि गश्ती और विधि-व्यवस्था संधारण में जुटी थी।

इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक की पहचान बादल कुमार उर्फ अमन राय गांव मानपुर के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में बादल कुमार ने स्वीकार किया कि उसने आपसी विवाद के कारण विकाश कुमार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल विकाश का वर्तमान में सदर अस्पताल, हाजीपुर में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने जब बादल का रिकॉर्ड खंगाला, तो उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया। वह पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। अभियुक्त बादल कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने पहलेजा शाहपुर दियारा स्थित पुरवारी टोला के एक घर में घेराबंदी कर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने वहां मौजूद रविन्द्र राय उर्फ गोप जी पिता स्व. सुखदेव राय एवं अरविन्द राय पिता रविन्द्र राय को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सोनपुर थाना में कांड संख्या 128/26 दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031