कटिहार से अमृतसर के लिए सीधी सुविधा, होली पर चलेगी विशेष ट्रेन

Share

अररिया। बिहार से दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले कामगारों की सुविधा और होली जैसे पर्व में घर वापसी को लेकर रेलवे ने कटिहार से अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

कटिहार से अमृतसर के लिए वाया फारबिसगंज, ललितग्राम,सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी,दरभंगा होकर होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 05735 / 05736 कटिहार अमृतसर होली स्पेशल स्पेशल वाया पूर्णिया,फारबिसगंज,सरायगढ़,दरभंगा होकर अमृतसर ट्रेन जाएगी। वहीं कटिहार से 18 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को और अमृतसर से 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन का परिचालन होगा।

गाड़ी संख्या 05736 कटिहार – अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन कटिहार से 18 फरवरी से 20 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात्रि 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 09:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 05736 अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13 : 25 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 23:45 बजे पहुंचेगी।ट्रेन का ठहराव पूर्णिया,अररिया,फारबिसगंज,ललितग्राम,राघोपुर,सरायगढ़,निर्मली,झंझारपुर, सकरी,दरभंगा,सीतामढ़ी,रक्सौल,नरकटियागंज,कप्तानगंज ,गोरखपुर बस्ती,गोण्डा,सीतापुर, शाहजहांपुर,बरेली,मुरादाबाद, बक्सर,रुड़की,सहारनपुर,अंबाला,छावनी राजपुरा,डंडारी कलां (लुधियाना),जालंधर व्यास स्टेशन पर है।

जानकारी कटिहार रेलवे परामर्श दात्री सदस्य बछराज राखेचा ने यह जानकारी दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031