प्रेम संबंध में खूनी अंजाम: चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या

Share

चतरा। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कौलेश्वरी पहाड़ के समीप हड़दवा नामक स्थान से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया गया है।

महिला की पहचान गायघाट निवासी पूनम देवी (25) के रूप में की गई है। पूनम की हत्या गोली मारकर की गई है। उसके दो बच्चे हैं। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पूनम देवी पहले से शादीशुदा थी। हाल के दिनों में योगेंद्र भारती के साथ शादी कर ली थी। प्रेम प्रसंग के बाद उसने दूसरी शादी रचाई। इससे पहले पति और उसके घर वाले नाराज थे। पुलिस इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और इस हत्याकांड में संलिप्त आरोपितों की पहचान और उनकी धर पकड़ के लिए जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि पूनम की पहली शादी दंतार गांव में हुई थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930