Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जापान में आर्थिक यू-टर्न की तैयारी? पीएम ताकाइची ने दिए संकेत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने देश की अर्थनीति में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रतिनिधि सभा के चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की जीत के बाद सोमवार को अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में ताकाइची ने कहा कि चुनाव में जनता ने हमें आर्थिक नीतियों में बदलाव के लिए चुना है।

जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री ताकाइची ने कहा कि जापान को “ज्यादा फिस्कल सख्ती” (घाटे को कम करने के लिए खर्चों में कटौती करना और राजस्व बढ़ाना) से हटकर जिम्मेदार लेकिन एग्रेसिव फिस्कल पॉलिसी (आक्रामक राजकोषीय नीति) लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार अर्थ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए हर कोशिश करेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ताकाइची ने एलडीपी के वादे शांतिवादी संविधान में बदलाव करने की दिशा में काम करने की भी इच्छा जताई। उन्होंने कहा एलडीपी को नीतिगत बदलाव के साथ आगे बढ़ने का जनादेश मिला है। एलडीपी जनता का दिल से आभार व्यक्त करती है।

अक्टूबर में पद संभालने के बाद ताकाइची की एलडीपी र जेआईपी को मिलाकर 352 सीटें मिलीं हैं। इनमें एक निर्दलीय सदस्य भी शामिल है। एलडीपी को 316 सीटें मिली हैं, जो पहले की 198 सीटों से ज्यादा हैं, जबकि जेआईपी ने अपनी सीटों की संख्या दो बढ़ाकर 36 कर ली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31