Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फैंस को झटका, आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो 2’ पोस्टपोन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों सूरज बड़जात्या की आगामी पारिवारिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। इसी बीच उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव की खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म पहले होली के मौके पर 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम समय पर पूरा न होने की वजह से इसे टाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का एक गाना अभी शूट होना बाकी है और मेकर्स जल्दबाजी में रिलीज करने के मूड में नहीं हैं। वे चाहते हैं कि फिल्म पूरी तरह तैयार होकर दर्शकों के सामने आए, ताकि मनोरंजन में कोई कमी न रह जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निर्माताओं ने फिलहाल रिलीज को स्थगित कर दिया है और नई तारीख की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह फिल्म 2019 में आई हिट ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31