बिहार मौसम अपडेट: अगले 24 घंटे में कई हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना

Share

पटना। भारतीय मौसम विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट संभव है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।

राजधानी पटना में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। गया और मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं। भागलपुर और दरभंगा में भी तापमान गिरने से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।

उत्तर बिहार के जिलों में नमी बढ़ने से कोहरा और धुंध की संभावना है. दक्षिण बिहार में बारिश के बाद ठिठुरन ज्यादा महसूस हो सकती है। नदी और खुले इलाकों में ठंड का असर अपेक्षाकृत अधिक रहेगा।

मकर संक्रांति के बाद ठंड धीरे-धीरे ढलान की ओर बढ़ने लगती है लेकिन बारिश से ठंड फिर से बढ़ने लगेगी। ठंड बढ़ने से सुबह-शाम की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ेगा। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश और तापमान गिरावट का असर रबी फसलों पर पड़ सकता है। पटना मौसम विभाग ने किसानों को मौसम देखकर सिंचाई, कटाई और छिड़काव करने की सलाह दी है। अचानक बारिश की स्थिति में फसलों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया है।

अगले 48 से 72 घंटे बिहार में मौसम बदला-बदला रह सकता है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती हवा का परिसंचरण दक्षिण पूर्वी बंगाल और बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 3.1 किमी होने के चलते ऊपरी हवाएं तेज रफ्तार में चलेंगी।इस वजह से भी ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930